हवा से भी फैलता है कोरोनावायरस, वैज्ञानिक टीका विकसित करने में जुटे, पानी की तरह बहाए जा रहे पैसे

नई दिल्ली: चीन सहित दुनियाभर में कोरोनावायरस ने तहलका मचा रखा है। चीन में अबतक 800 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि 37,000 से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हैं।
अब खबर यह है कि कोरोनावायरस से निपटने के लिए अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया सहित दुनियाभर की कई देशों द्वारा इसका टीका विकसित करने का अभियान तेज कर दिया है। लाखों डॉलर के खर्च कर नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल वैज्ञानिक प्रयोगों में लाया जा रहा है, ताकि, इस वायरस के टीका को जल्द से जल्द विकसित किया जा सके।
इधर, शंघाई के अधिकारियों ने कोरोनावायरस को भयावह करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि यह वायरस अब हवा में मौजूद सूक्ष्म बूदों में मिलकर संचरण करने लगा है। इसके अलावा यह संक्रमण हवा के ज़रिये भी फ़ैल रहा है। इससे पहलेल यह संक्रमण सिर्फ डायरेक्ट ट्रांसमिशन या फिर कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन से ही फैलने की पुष्टि की गयी थी।


