मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय सिंडिकेट की हुई बैठक, कई पहलुओं पर हुई चर्चा

रांची: मंगलवार को रांची विश्वविद्यालय की सिंडिकेट की बैठक हुई। बैठक में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टॉफ की नियुक्ति, सेलेक्शन प्रक्रिया एवं अन्य मुद्दों को रखा गया।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार अमर चौधरी ने बताया कि आज हुए बैठक में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक में रेणुका ठाकुर के केस को वापस लेने एवं उनकी रांची विश्वविद्यालय में सेवा को दोबारा बहाल करने चर्चा की गयी। इसके अलावा राज्य सरकार के निर्देश पर नए संस्थानों के लिए तैयार किये ड्राफ्ट को इंस्टिट्यूट कमिटी से पास करवाया गया।


