उदित्यमान भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पण के साथ माघी छठ पर्व सम्पन्न

जमुआ (गिरिडीह) : जमुआ प्रखण्ड के पोबी, बदडीहा 2 सहित अन्य गाँवों में सोमवार को उदित्यमान भगवान भाष्कर को अर्ध्य अर्पण के साथ माघी छठ पर्व सम्पन्न हो गया। बता दें कि शुक्रवार को नहाय खाय, शनिवार को खड़ना, रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्ध्य दिया गया था। पूरे नियम धर्म के साथ लोक आस्था, विश्वास,सत्य,अहिंसा का पर्व छठ में स्वतः लोग नियम का पालन करते हैं। ये पर्व स्वच्छता, स्वच्छ विचार, अहिंसा का संदेश देती है। मान्यता है कि पर्व के करने से सबकी मनोकामना पूर्ण होती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More