फरवरी से नए बिल्डिंग में शिफ्ट होंगे अनुमंडल स्तर के कार्यालय- चतरा एसडीएम

चतरा: जिले के एसडीएम राजीव कुमार ने पुरानी कचहरी परिसर में निर्मित अनुमंडल स्तर के नई भवन का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि फरवरी महीने में सभी प्रस्तावित कार्यालयों को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

एसडीएम ने संवेदक मुकेश शाह से बिल्डिंग में कार्यालय से सम्बंधित पूरी जानकारी प्राप्त की। नई बिल्डिंग में फर्नीचर एवं अन्य जरुरी सामान के सम्बंध में पूछे जाने पर संवेदक ने कहा कि हमारे इक़रार नामा में यह शामिल नहीं है। एसडीएम ने कहा कि इस सम्बंध में वह उपायुक्त से बात करेंगे। संवेदक शाह के मुताबिक इस बिल्डिंग की प्राक्कलित राशि 6 करोड़ 18 लाख रुपये है।

गौरतलब है कि अब अनुमंडल की जनता को एक ही परिषर में सारी सुविधाएं उपलब्ध मिलेगी। एसडीएम कुमार ने बताया कि झारखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री सह चतरा के विधायक सत्यानन्द भोक्ता विधिवत शिफ्ट के समय मौजूद रहेंगे। माननीय मंत्री से समय मिलने के बाद तिथि की घोषणा की जायेगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More