जामिया गोलीबारी के आरोपी युवकों पर बीजेपी नेता विवादित बयान, कहा- बच्चे भ्रमित होकर गोली चलाए हैं

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को हुई फायरिंग की घटना पर बीजेपी के नेता ने आरोपियों पर विवादित बयान दिया है। ख़बरों के मुताबिक, बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि जैसे मुस्लिम लोगों को विपक्ष ने संरक्षण दे कर शाहीन बाग में बैठाया है, जामिया में घटना घटी, उसका संशोधित नागरिकता कानून से कोई मतलब नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे कम उम्र के बच्चे भ्रमित होकर गोली चलाए हैं।
BJP MP Arjun Singh on firing incidents at Shaheen Bagh&Jamia: Jaise muslim logon ko vipaksh ke logon ne protection de karke Shaheen Bagh mein baithaya hai, Jamia mein ghatna ghati, jiska CAA se matlab nahi. Humare kum umar ke bachhe bharamit ho karke goli chalaye hain. pic.twitter.com/LanlG5yqpD
— ANI (@ANI) February 3, 2020
रविवार रात को जामिया यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग की खबर मिली थी। दिल्ली पुलिस ने घटनास्थल पर कारतूस मिलने की बातों से इनकार कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है, जिसमे पुलिस की छानबीन जारी है।
घटना के संबंध में जामिया समन्वय समिति ने एक बयान जारी किया था। जिसमें बताया गया कि लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार कुछ गुंडे आये थे, जिसमे से एक ने लाल रंग की जैकेट पहन रखा था।
आपको बता दें कि एक हफ्ते के अन्दर यह तीसरी घटना है, जिसमें हमलावरों ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई है। इसकी शुरुआत शाहीन बाग़ से शुरू हुई थी, जहाँ प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने हवा में गोली चलाई थी।हालाँकि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद पिछले सप्ताह गुरुवार को एक नाबालिग ने सीएए के विरोधियों पर गोली चलाई थी, जिसमे जामिया का एक छात्र घायल हो गया था।


