बिहार में चुनावी जीत का दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्न, नड्डा पहुंचे, प्रधानमंत्री का संबोधन

 

गृहमंत्री अमित शाह भाजपा कार्यालय पहुंचे. उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंचे.

नयी दिल्ली : बिहार विधानसभा में एनडीए की जीत का जश्न बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में मनाया जा रहा है. दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया. कुछ देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं समर्थकों को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन पर सब की निगाहें टिकी हैं कि वे बिहार चुनाव पर और मुख्यमंत्री के नाम पर क्या बोलते हैं. मालूम हो कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए ने चुनाव लड़ा हालांकि उनकी पार्टी की सीटें 43 तक ही सीमित रह गयीं. कई सीटों पर जदयू को चिराग पासवान की लोजपा ने नुकसान पहुंचाया है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More