गहना से भरा बैग लेकर भागा युवक, सारी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद

गुमला : राज्य के गुमला जिला में दिनदहाड़े (Day robbery) नव दुर्गा ज्वैर्ल्स एंड बिजली घर नामक दुकान से लूट का मामला प्रकाश में आया है. दुकान में रखे सोना-चांदी की बैग को एक युवक लेकर चलता बना. जिस वक्त ये घटना हुआ. उस समय दुकानदार पानी पीने गया था. सारी घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरा में कैद (Events Captured in CCTV Camera) हो गया है. ये घटना गुमला जिला के सदर थाना क्षेत्र में घटी है. इस वारदात के बाद आस-पास के दुकानदारों में दहशत (Panic among shopkeepers) का माहौल है.

मिली जानकारी के अनुसार बैग में रखे गहने की कीमत लाखों रुपये बता जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पहुंची और घटना की जानकारी ली. सीसीटीवी कैमरा में कैद फुटेज के आधार पर युवक की खोज में जुट गई है.

दुकानदार शंकर सोनी (Shopkeeper Shankar Soni)  ने बताया कि प्रतिदिन दुकान बंद करते समय गहना अपने साथ घर लेकर जाते थे और दुकान खोलने समय वापस लेकर आते थे. गुरुवार को ऐसा ही हुआ. दुकान खोलकर गहना से भरा बैग दुकान के अंदर रखा और पानी पीने के लिए कुछ दूरी पर चला गया. उसी वक्त मौका पाकर युवक ने गहना से भरा बैग (Jewel bag) को लेकर चलता बना.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More