प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को लेकर देश को किया सावधान, कहा – खत्म नहीं हुआ संकट

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम छह बजे देश को कोरोना संक्रमण (Prime Minister Narendra Modi addresses) को लेकर संबोधित किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा नहीं टला है और लोग लापरवाही नहीं बरतें. उन्होंने कहा कि ऐसा देखने में आया है कि लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं, त्यौहारों का मौसम है और लोग खरीदारी व अन्य कार्याें से बाजार जा रहे हैं, लेकिन ऐसे में लापरवाही नहीं बरतें.
#WATCH: Prime Minister Narendra Modi addresses the nation. (Source: DD) https://t.co/yXhBS4AOoR
— ANI (@ANI) October 20, 2020
जब तक सफलता पूरी न मिल जाए, लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
जब तक इस महामारी की वैक्सीन नहीं आ जाती, हमें कोरोना से अपनी लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने देना है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब तक इसकी दवाई नहीं आ जाती है तब तक ढिलाई नहीं बरती जा सकती है. उन्होंने कहा कि अभी कोरोना का टीका नहीं आया है. उन्होंने लोगों से अपील की कि दो गज की परस्पर दूरी बनाएं रखें और मास्क पहनें.
कोरोना की vaccine जब भी आएगी, वो जल्द से जल्द प्रत्येक भारतीय तक कैसे पहुंचे इसके लिए भी सरकार की तैयारी जारी है। एक-एक नागरिक तक vaccine पहुंचे, इसके लिए तेजी से काम हो रहा है: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2020
उन्होंने अमेरिका सहित कई विकसित देशों का उदाहरण देकर कहां कि वहां कोरोना का दूसरा दौर लौट कर आया, इसलिए आप खुद को व अपने परिवार को खतरे में न डालें. उन्होंने कहा कि लापरवाही खतरे में डाल सकती है.


