सर्प दंश के कारण तीन मासूम की हुई मौत, झाड़ फूंक कराते रह गए परिजन

सिमडेगा: राज्य के अति नक्सली जिला सिमडेगा (Extreme Naxalite District Simdega) में अंधविश्वास कारण तीन मासूम जिंदगी काल के गाल में समा गए. मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सर्प दंश (Snake bite) से तीन मासूम बच्ची की मौत हो गई. ये गोरीडूबा की एडमिन एक्का, कंदाबेड़ा की अंकिता लकड़ा और हर्षिता लकड़ा की रहने वाली थी. यह मामला ताराबोगा पंचायत (Taraboga Panchayat)  के कंदाबेड़ा गौरी डूबा गांव का है.

एडमिन के पिता पतरस एक्का ने बताया कि रविवार को चर्च में नावाखानी (Church opening) का पर्व मनाया गया था. तीनों बच्ची पर्व में शामिल होकर कांदाबेड़ा में ही हर्षिता के घर रुक गई. रात्रि 9:00 बजे सोने क्रम में तीनों को सांप ने डस लिया. दुर्गम होने के कारण रात में एंबुलेंस को फोन किया जा रहा था. लेकिन फोन नहीं लगा.

ग्रामीणों के सलाह पर परिजनों ने रात भर तीनों को झाड़ फूंक (Chandelier) कराते रहे. इसी क्रम मेंतीनों की मौत हो गई.  इधर झाड़-फूंक का क्रम सोमवार को सुबह तक चलता रहा. यहां तक कि सुबह प्रशासन के समक्ष भी ओडिशा से आई महिला तीनों शवों को उड़ीसा ले जाने के लिए अड़ी हुई थी. उनका कहना था कि तीनों झाड़-फूंक एवं चंगाई के बाद ठीक हो हो जाएंगे. मौके पर पुलिस द्वारा समझाने के बाद भी परिजनों को अस्पताल (Family Hospital) ले जाने के लिए मना करते रहे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More