शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया अनावरण

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मोराहाबादी स्थित नीलाम्बर-पीताम्बर पार्क (Nilambar-Pitambar Park) में वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की प्रतिमा का अनावरण कर पुष्प अर्पित (Unveiled flowers) किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई थी. प्रतिमा को पुनः पुराने अस्तित्व में लाया गया है.

ऐतिहासिक धरोहर (historic monuments) को सम्मान देने के लिए यहां समाज के लोग एकत्र हुए हैं. सभी को शुभकामनाएं. झारखण्ड वीरों का प्रदेश है और हम अपने वीरों को सदैव याद ना करें यह कैसे हो सकता है. प्रतिमा का अनावरण के करने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) को पारंपरिक तरीको से स्वागत किया गया. पार्क में मांदर की थाप पर नृत्य युवतियां कर रही थी.

कोरोना काल में मुख्यमंत्री सोशल डिस्टेसिंग (Chief Minister’s Social Distancing) का पालन करते हुए दिखे. उन्होंने प्रतिमा के पास पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. शरारती तत्वों द्वारा प्रतिमा क्षतिग्रस्त किये जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में कुछ शरारती तत्व  (naughty stuff) होते हैं ऐसे कुकृत्य करने वालों को लोग कभी स्वीकार नहीं करते हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More