दो समुदाय के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने स्थिती पर पाया काबू

कोडरमा: कोरडरमा जिला (Koderma District) के डोमचांच थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस (Restricted meat) के टुकड़े मिलने से दो समुदाय (Two communities) के बीच देर रात हिसंक झड़प हो गई. पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिती बन गई. देखते-देखते दोनों गुटों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी (Beatings and stones) शुरु हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहंची. और मौके से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

मिली जानकारी के अनुसार प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने के बाद डोमचांच के जानपुर (Janpur of Domchang) में दो गुट आपस में भिड़ गये. मंगलवार को जमकर तोड़फोड़ किया गया और पथराव हुआ. देर रात तक तनाव बना रहा. आज सुबह पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों गुट एक बार फिर आपस में भिड़ गये. दोबारा फिर पथराव किया गया और वाहनों में तोड़फोड़ की गयी. घटना के सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के नेताओं इस घटना पर अपना विरोध जताया है.

एक गुट ने प्रतिबंधित मांस (Restricted meat) का टुकड़ा पाये जाने के आरोप में 11 लोगों को बंधक बना लिया था. इस बीच सूचना मिलने पर एसपी मो एहतेशाम वकारिब (SP Mo Ehtesham Waqarib) के निर्देश पर एसडीपीओ राजेंद्र कुमार (SDPO Rajendra Kumar) मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे और बंधक बनाये गये 11 लोगों को मुक्त कराया और स्थिति को नियंत्रित किया. इस घटना में एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. स्थिति नियंत्रण में है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More