रेल टिकट आरक्षण के नियमों में नए बदलाव, वेटिंग लिस्ट यात्रियों को होगी सुविधा

समृद्ध डेस्क : सामान्य तौर पर रेलवे के नियमों के अनुसार आरक्षित यात्रियों के लिए ट्रेन छूटने से चार घंटे पहले आरक्षण चार्ट निकाल दिया जाता है. मगर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे के टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ नए और सकारात्मक बदलाव किए है. जिससे वेटिंग लिस्ट यात्रियों को लाभ मिल सकता है.

अब सामान्य रूप से पहले की ही तरह ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले भी एक चार्ट जारी किया जाएगा. साथ ही आधे घंटे पहले दूसरा आरक्षण चार्ट जारी किया जाएगा. बता दें दूसरा चार्ट जारी करने का मकसद पहले वाले रिजर्वेशन चार्ट में खाली सीटों पर ऑनलाइन तथा विंडो टिकट से टिकट बुकिंग बंद करना है। रेलवे ने यह फैसला अपने जोनल रेलवे की आग्रह पर लिया है.

इन नियमों में लाए नए बदलाव से वेटिंग लिस्ट वालों को आखरी वक़्त तक सीट कन्फर्म होने का अवसर मिल सकेगा. वहीं ट्रेन में टीटीई कि मनमानी भी खत्म होगी. जानकारी के अनुसार रेलवे के नियमों में और भी नए बदलाव होने की संभावना है. फिलहाल पौने पांच सौ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More