राष्ट्रीय कवि संगम की झारखंड विजेता बनी रामगढ़ की प्रसिद्धि

रांची: राष्ट्रीय कवि संगम (National Poet Sangam) के दिनकर काव्य प्रतियोगिता 2020 में झारखंड के रामगढ़ जिले से डीएवी की प्रसिद्धि झा (DAV prasidhi Jha from Ramgarh district), रांची से कौशिकी दास, आदित्य स्वरुप कनिष्ठ वर्ग के विजेता घोषित हुए. इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 5000 बच्चों ने ऑनलाइन वीडियो प्रेषित कर भाग लिया था.

प्रसिद्धि झा की बड़ी बहन समृद्धि झा ने भी वरिष्ठ वर्ग में अच्छी प्रस्तुति दी. राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल (National President Jagdish Mittal) ने प्रसिद्धि झा, आदित्य राज और कौशिकी को बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष सुनील खवाड़े की यह टीम झारखंड का नाम रोशन करेगी.

प्रांतीय प्रभारी सह राष्ट्रीय मंत्री दिनेश देवघरिया (National Minister Dinesh Devgharia) को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि प्रांतीय महामंत्री सरोज झा के कुशल नेतृत्व में संगठन मंत्री राकेश श्रीवास्तव नाज़ुक का ये बहुत बड़ा और सफल प्रयास है. इस लॉकडाउन में जहां सब विद्यालय बंद है. इस भीषण परिस्थिति में भी राकेश नाज़ुक और सरोज झा झारखंडी का ये प्रयास मील का पत्थर साबित हुआ है.

इस प्रतियोगिता के चयन में राष्ट्रीय कवि संगम की बहुत बड़ी टीम गठित की गई थी. डीएवी तोपा के प्राचार्य अभय कुमार प्रखर (Abhay Kumar Prakhar, Principal of DAV Topa) के सम्मुख सरोज झा झारखण्डी और राकेश नाज़ुक ने प्रसिद्धि को सम्मानित किया और कहा कि हमारे झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. जरूरत है कि उसे सही दिशा देने की. इस काव्यनाद के विजेताओं की घोषणा राष्ट्रीय कवि संगम के चर्चित कार्यक्रम काव्यनाद में रविवार संध्या 6 बजे किया गया.

जिसमें अशोक बत्रा, जगदीश मित्तल के अलावा संस्था के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रसिद्धि झा की मां प्राची झा डीएवी तोपा में शिक्षिका है। उनके पिताजी विकास चंद्र झा एक व्यापारी है. ये परिवार इस उपलब्धि से बहुत खुश है. पुरस्कार के तौर पर प्रशस्ति पत्र के अलावा प्रोत्साहन राशि दी गयी. सम्मान समारोह में प्रसिद्धि झा को बधाइयां और शुभकामनाएं देने के लिए डीएवी तोपा के प्रांगण में केके सिंह जी, बी बी महापात्रा, एल राउत, रामदेव चौधरी, सोनाली प्रिया आदि लोग उपस्थित थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More