मंत्री हाजी हुसैन अंसारी की मौत पर बोले सीएम उनकी मौत से आहत हूं

रांची: सूबे के अलसंख्यक मंत्री हाजी हुसैन अंसारी (Majority Minister Haji Hussain Ansari) की मौत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने शोक जताया है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) ने कहाकि सरकार में हमारे साथी हाजी हुसैन अंसारी की मौत से आहत हूं. हाजी साहब ने झारखंड आंदोलन (Jharkhand movement) में अग्रणी भूमिका निभाई थी. वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे. परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे.
सरकार में मेरे साथी मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी साहब जी के निधन से अत्यंत आहत हूँ।हाजी साहब ने झारखण्ड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई थी। वह सरल भाव और दृढ़ विश्वास वाले जन नेता थे।
परमात्मा हाजी साहब की आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) October 3, 2020
बीजेपी विधायक दल (BJP Legislature Party) के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी (Former Chief Minister Babulal Marandi) ने कहा कि राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुखी हूं. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें.
राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री आदरणीय हाजी हुसैन अंसारी जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध और दुःखी हूँ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। pic.twitter.com/w8Fu2aPuOH
— Babulal Marandi (@yourBabulal) October 3, 2020
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास (Former Chief Minister Raghuvar Das) ने कहा कि झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन की दुखद सूचना मिली. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे.
झारखण्ड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री श्री हाजी हुसैन अंसारी जी के निधन की दुखद सूचना मिली। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।@JmmJharkhand
— Raghubar Das (@dasraghubar) October 3, 2020
झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश (BJP President cum Rajya Sabha MP Deepak Prakash) ने कहा कि झारखंड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
झारखण्ड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है.
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.— Deepak Prakash (@dprakashbjp) October 3, 2020
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता (Jharkhand Health Minister Banna Gupta) ने कहा कि झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन झारखंड और मेरे लिए के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं. इस दुखद घटना ने दिल को झकझोर कर रख दिया हैं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे. ओम शांति.
झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन झारखंड और मेरे लिए के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं, इस दुखद घटना ने दिल को झकझोर कर रख दिया हैं, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों और शुभचिंतकों को दुख सहने का साहस दे।ॐ शांति।
— Banna Gupta (@BannaGupta76) October 3, 2020


