अनशन पर बैठे विधायक इरफान की तबीयत खराब,जांच करने पहुंची मेडिकल टीम

जामताड़ा : महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) के जयंती के अवसर पर कांग्रेसी नेताओं ,विधायकों और कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं. देश भर में कृषि बिल (Agricultural bill) सहित विभिन्न मुद्दों पर केन्द्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार जामताड़ा के गांधी चौक पर प्रदर्शन कर रहें विधायक डॉ. इरफान अंसारी (MLA Dr. Irfan Ansari) की तबीयत अचानक खराब हो गई. वे बेहोश हो कर नीचे गिर गए.

कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी केंद्र सरकार (central government) की नीतियों के विरोध में, यूपी में हुए दुष्कर्म की घटना सहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Congress leader Rahul Gandhi) पर पुलिस बल द्वारा किए गए धक्का-मुक्की के विरोध में अनशन पर बैठे हैं. इस दौरान सुबह से उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं किया है.

वहीं, विधायक इरफान अंसारी की स्थिति खराब होने के बावजूद वे अनशन स्थल पर ही है और कार्यकर्ताओं से अनशन जारी रखने को कहा है. कार्यकर्ता भी लगातार केंद्र सरकार एवं यूपी सरकार (UP government) के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे हैं. इधर, विधायक की तबीयत खराब होने के बाद मौके पर मेडिकल की टीम पहुंची है और उनका स्वास्थ्य जांच कर रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More