अदनान सामी को पद्मश्री देने पर कांग्रेस ने उठाया सवाल

नई दिल्ली: मशहूर गायक अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ कारगिल युद्ध में शामिल हुए सैनिक सनाउल्लाह को घुसपैठिया घोषित कर दिया जाता है, वहीं दूसरी तरफ अदनान सामी जैसे लोगों को यह सम्मान दिया जा रहा है, जिसके पिता पाकिस्तानी वायुसेना में रहकर भारत के खिलाफ गोलीबारी की थी।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरुरी है या सरकार का गुणगान जरुरी है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि क्या पद्मश्री पाने के लिए सरकार की चमचागिरी करना जरूरी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More