गणतंत्र दिवस के दिन असम में चार विस्फोट, उल्फा पर संदेह

गोवाहाटी : असम में आज गणतंत्र दिवस के दिन चार जगहों पर ब्लास्ट हुआ है. यह ब्लास्ट राजधानी डिब्रूगढ एवं डुलियाजान में हुई. विस्फोट स्थल एनएच – 37 के करीब बताया जाता है. हालांकि इन विस्फोटों में जानमाल की किसी तरह की क्षति नहीं हुई है. असम के डीजीपी बीजे महंत ने कहा है कि आरंभिक तौर पर इन विस्फोटों में उल्फा की भूमिका नजर आती है. उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच इस ओर इशारा करती है. जांच अभी जारी है.

वहीं, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने विस्फोट की निंदा की और इसे कायराना कार्रवाई बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों को इस विस्फोट मे ंशामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि असम के शांतिप्रिय लोग विशेष बधाई के पात्र है कि हमलोग सभी 33 जिलों में गणतंत्र दिवस में शामिल हो रहे हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More