#RepublicDayIndia भारत ने मनाया 71वां गणतंत्र दिवस, तसवीरों में देखिए कहां कैस मना राष्ट्र पर्व

नयी दिल्ली : भारत ने आज अपना 71वां गणतंत्र दिवस मनाया. इस मौके पर पूरे देश में इस राष्ट्र पर्व को हर्ष, उल्लास के साथ मनाया गया. बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे पर अपने राष्ट्र पर्व को लेकर खुशी की चमक दिखी. इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड हुई, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य गण्यमान्य हस्तियां शामिल हुईं. मौके पर देश के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि ब्राजील के राष्ट्रपति जेर बोलसोनारा भी थे.
Delhi: Prime Minister Narendra Modi greets the crowds at Rajpath. #RepublicDay pic.twitter.com/PO8ejEeblT
— ANI (@ANI) January 26, 2020
प्रधानमंत्री मोदी अमर जवान ज्योति स्थल पर पहुंचे और राष्ट्र के लिए शहीद हुए सैनिकों को सलामी दी. इस मौके पर चीफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत सहित तीनों सेना के प्रमुख मौजूद थे.
West Bengal Governor Jagdeep Dhankhar greeted Chief Minister Mamata Banerjee after #RepublicDay celebrations in Kolkata. The Governor also invited her for a tea party today at the Raj Bhavan. https://t.co/TjXLkqI4Ix pic.twitter.com/ucz8aasuec
— ANI (@ANI) January 26, 2020
जम्मू कश्मीर में उप राज्यपाल गिरिश चंद्र मुर्मू ने झंडोतोलन किया और राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी. पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनकड़ ने राष्ट्र ध्वज फहराया व तिरंगे को सलामी दी. यहां की सीएम ममता बनर्जी भी परेड में शामिल हुईं.
दिल्ली: गणतंत्र दिवस परेड में कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश की झांकी प्रस्तुत की गई।#RepublicDay pic.twitter.com/rddgXolWKb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2020
पंजाब के अमृतसर के अटारी-बाघा बार्डर पर बीएसफ कमांडेंट मुकुंद कुमार झा ने तिरंगा फहराया.
Punjab: Border Security Force (BSF) Commandant Mukund Kumar Jha hoists the national flag at Attari-Wagah border, in Amritsar on #RepublicDay pic.twitter.com/34lelnPPKc
— ANI (@ANI) January 26, 2020
जयपुर में राज्यपाल कलराज मि़श्र ने झंडोतोलन किया.
असम के गुवाहाटी में गवर्नर जगदीश मुखी ने झंडा फहराया व सलामी दी


