दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जानिए कौन हैं शामिल

नयी दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दोनों राष्ट्रीय पार्टियों भाजपा एवं कांग्रेस ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की सूची आज जारी कर दी है. सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से मुकाबले के लिए उतरी दोनों पार्टियों ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40-40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है.

भाजपा की सूची में टाॅप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है. उनके बाद गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा और फिर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का नाम है. इस सूची में मनोज तिवारी, नित्यानंद राय, योगी आदित्यनाथ को जगह मिली है. वहीं, सनी देओल, हेमा मालिनी व दिनेश लाल निरहुआ भी सूची में शामिल हैं. सूची में अर्जुन मुंडा को भी जगह दी गयी है. जबकि बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का नाम शामिल नहीं है.

कांग्रेस की सूची में टाॅप पर सोनिया गांधी का नाम शामिल है. जबकि उनके बाद राहुल गांधी का नाम है. उनके बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, महासचिव प्रियंका गांधी का नाम है. सूची में शत्रुघ्न सिन्हा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल सिब्बल आदि नाम शामिल हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More