केरल में मसजिद में हुई हिंदू जोड़े की शादी, लड़की की मां के पास नहीं थे पैसे

अलप्पुझा : केरल के लोगों ने सामाजिक सदृभावना की एक मिसाल पेश की है. रविवार को केरल के अलप्पुझा की एक मसजिद में हिंदू जोड़े की शादी हुई. शादी में पूरी तरह से हिंदू रस्में अपनायी गयीं. इस विवाह समारोह में दोनों समुदाय के लोग शामिल है. शादी का आयोजन चेरुवली मसुलिम जमात मसजिद में किया गया. मसिजद में हुई इस शादी में हिंदू धर्म के मंत्र पढे गए और जोड़े ने आग के सात फेरे लिए. दुल्हन का नाम अंजू और दूल्हे का नाम शतर है. दोनों की वरमाला भी हुई. पंडित ने सभी विधान पूरे करवाए और बाद में शादी समारोह में आए लोगों को शाकाहारी भोजन परोसा गया.

लड़की अंजू का परिवार पिता की मौत के बाद आर्थिक दिक्कतों से गुजर रहा है. उनकी मां के पास विवाह के लिए पैसे नहीं थे. ऐसे में उन्होंने बेटी की शादी के लिए मसजिद कमेटी से मदद मांगी. मसजिद कमेटी ने न सिर्फ अंजू की शादी करायी, बल्कि अपने परिसर में शादी करवा कर एक आदर्श पेश किया. शादी में एक हजार लोगों के भोजन का भी प्रबंध किया गया था.

इस शादी के बाद केरल के सीएम पिनरई विजयन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दंपती को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि केरल ने हमेशा से सांप्रदायिक सौहार्द्र की शानदार मिसाल पेश की है. उन्होंने लिखा कि यह शादी उस वक्त हुई है, जब धर्म के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिशें हो रही है. केरल एक है और हमेशा एक रहेगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More