जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने मार गिराया हिजबुल व जैश के तीन आतंकवादी, पहचान भी हुई

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सुरक्षा बलों एवं आतंकियों के बीच आज मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए है. ये आतंकवादी हिजबुल मुजाहिदीन एवं जैश-ए-मोहम्मद जैसे संगठनों के हैं. मारे गए आतंकियों के नाम हैं: उमर फैयाज लोन, आदिल बशीर मीर और फैजान हमीद भट. पहले दोनों हिजबुल मुहाहिदीन के सदस्य थे. जबकि फैजाद हमीद भट जैश-ए-मोहम्मद का सदस्य था.

कश्मीर जोन की पुलिस ने इस संबंध में बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है.

जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना को खुफिया सूचना मिली थी कि पुलवामा में तीन आतंकी छिपे हैं. इसके बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने त्राल में एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गयी. रविवार सुबह शुरू हुई यह मुठभेड़ दोपहर दो बजे आसपास खत्म हुई.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने गुलशनपोरा में बड़ा तलाशी अभियान आरंभ किया.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More