कई घर ध्वस्त, कई बेघर

कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड में लगातार हो रही बारिश कारण मिट्टी के कई घर ध्वस्त होने से दर्जनों लोग बेघर हो गए हैं। इस बाबत तेलोडीह पंचायत के ग्राम तिलैया निवासी धनेस्वर महतो, पिता स्व तिलक महतो, ग्राम नईटांड़ निवासी उमेश राम पिता प्रसाधी राम, ग्राम नावादा निवासी रामेस्वर पंडित पिता स्व झरी पंडित और कादोडीह पंचायत के ग्राम राजारायडीह निवासी सुंदर दास पिता स्व जानकी दास समेत प्रखंड के कई लोगों के मिट्टी का घर क्षतिगस्त हो गया।

लोगों के पास अब रहने की समस्या आ खड़ी हुई है। वे मजबूरी में सरकारी पंचायत भवन, अंबेडकर भवन व सामुदायिक भवनों में बाल बच्चों सहित रहने को मजबूर हो रहे हैं। प्रखंड के अंचलाधिकारी राम सुमन प्रसाद का कहना है कि भारी बारिश से जिनलोगों का मकान धवस्त हुआ है, वे लोग अपने टूटे मकान का फोटो खींचकर थाना में सनहा दर्ज करवा दें। इसकी कॉपी संलग्न कर प्रतिनिधि की अनुसंशा के साथ बैंक खाते की फोटो कॉपी और अखबार की छायाप्रति कटिंग संलग्न कर अंचल कार्यालय में आवेदन दें। सभी को तत्काल मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More