रामगढ़: भाजपा रामगढ़ प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दिवगंत अमरजीत सिंह छाबड़ा की अंतिम अरदास शनिवार को गुरूद्वारा में संपन्न हुआ। इसके बाद एक शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सीएम रघुवर दास के प्रतिनिधि के रुप में अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सेठी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छाबड़ा जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत व पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। वे भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे।
श्री सेठी ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे। मौके पर पूर्व विधायक शंकर चौधरी, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण चंद्र भौमिक, रणविजय कुमार, कुटु बाबू , उमेश प्रसाद, प्रवीण मेहता, राजीव रंजन प्रसाद, मणिशंकर ठाकुर, अभय कुमार सिन्हा, अजय शर्मा, संतोष साह, जगतार सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा, प्रीतम पाल सिंह छाबड़ा, बलजीत सिंह बेदी, इंद्र पाल सिंह , जोगिंदर सिंह जग्गी, प्रदीप साव, आनंद बेदिया, छेदी महतो, रंजन कुमार सिंह छोटन, वरूण सिंह, गुरूद्वारा प्रब्रध समिति के सचिव जगजीत सिंह सोनी सहित सिख समाज के सदस्य व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।