बकोरिया कांड: भटनागर के खिलाफ फिलहाल कोई सबूत नहीं: सीबीआई

रांची: बकोरिया कांड की जांच कर रही सीबीआई ने साफ किया है कि अब तक के जांच के दौरान झारखंड के तत्कालीन आईजी एके भटनागर के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। सीबीआई प्रवक्ता द्वारा इस बाबत शुक्रवार को पक्ष रखा गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के इंटरपोल ब्रांच में कार्यरत डीसीपी एन पी मिश्रा ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई के संयुक्त निदेशक प्रशासन एके भटनागर को सेवा से बर्खास्त करने का आग्रह किया था। इस बाबत डीएसपी ने ये भी कहा है कि भटनागर के सेवा में रहने से अनुसंधान प्रभावित हो सकता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More