बिजली चोरी के खिलाफ राज्यभर में छापेमारी, 407 पर एफआईआर, 67.84 लाख जुर्माना

रांची में 82 पर केस
रांची: झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड ने बिजली चोरी के खिलाफ पूरे झारखंड में सघन अभियान चलाकर कुल 1772 परिसरों में छापेमारी करते हुए 407 लोगों को चोरी कर बिजली जलाते पकड़ा। सभी के विरुद्ध विभिन्न थानों में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनपर 67 लाख 84 हजार रुपये का जुर्माना ठोंका है। राजधानी रांची में 82 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उनपर 12 लाख 61 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
रेड के दौरान गुमला में 23 पर एफआईआर व 2 लाख 17 हजार जुर्माना, जमशेदपुर में 19 पर प्राथमिकी व 6 लाख 18 हजार जुर्माना, चाईबासा में 16 पर प्राथमिकी व 2 लाख 14 हजार जुर्माना, धनबाद में 22 पर प्राथमिकी व 1 लाख 61 हजार का जुर्माना, चास में 27 पर प्राथमिकी व 4 लाख 77 हजार जुर्माना, डालटनगंज में 40 पर प्राथमिकी व 4 लाख 10 हजार जुर्माना, गढ़वा में 8 पर प्राथमिकी व 1 लाख 78 हजार जुर्माना, दुमका में 37 पर प्राथमिकी व 6 लाख 23 हजार जुर्माना, देवघर में 45 पर प्राथमिकी व 9 लाख 13 हजार जुर्माना, साहेबगंज में 7 पर प्राथमिकी व 92 हजार जुर्माना, हजारीबाग में 21 पर प्राथमिकी व 6 लाख 56 हजार जुर्माना, रामगढ़ में 20 पर प्राथमिकी व 2 लाख 36 हजार जुर्माना और गिरिडीह में 33 पर प्राथमिकी के अलावे 6 लाख 21 हजार रुपये जुर्माना ठोंका गया है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More