जमशेदपुर: आदित्यपुर स्थित खरकाई नदी में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला अपने बच्चे के साथ नदी में कूद गई। उस दौरान मौके से गुजर रहे लोगों ने महिला को पानी से निकालकर बचा लिया, लेकिन बच्चा पानी में बह गया है। खबर लिखे जाने तक गोताखोर उसकी तलाश में जुटे थे और महिला को स्थानीय टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आसपास के लोगों का कहना है कि महिला पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला जिले को जोड़नेवाली पुल पर टहल रही थी और अचानक बच्चे के साथ नदी में कूछ गई। तत्काल इस बाबत पुलिस को सूचित किया गया तो पहुंची। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में महिला का इलाज हो रहा है और वह अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। होश में आने पर जब पुछताछ होगी तो सही तथ्य पता चलेगा।