एक्सपो का तीसरा दिन, लुत्फ उठा रहे लोग

रांची: जेसीआई का एक्सपो पूरी तरह उत्सवी रंग में डूब चुका है। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में आहूत एक्सपो का विजिटर्स न सिर्फ आनंद उठा रहे हैैं, बल्कि जमकर खरीदारी भी कर रहे हैैं। रविवार को तीसरे दिन हजारों विजिटर्स ने यहां लगाए गए स्टॉल्स पर डिफरेंट प्रोडक्ट्स के बारे में जानकारी लेने के साथ अपने पसंद के प्रोडक्ट की बुकिंग कराई। एक्सपो कैंपस में कल्चरल प्रोग्र्राम का भी विजिटर्स मजा ले रहे हैं।
कुल मिलाकर जिस मकसद से एक्सपो लगा है, वह पूरी तरह कामयाब होती दिख रही है। गेट गुलते ही यहां आज विजिटर्स के आने का सिलसिला हो गया, जो देर रात तक जारी रहा। एक्सपो में कोई अकेले, कोई फ्रेंड्स के साथ और कोई पूरी फैमिली के साथ यहां पहुंच रहा है। हर स्टॉल पर खरीदारों की भीड़ है। एक्सपो ऑर्गनाइजिंग कमेटी हर स्टॉल पर हुई बिक्री और बुकिंग की रिपोर्ट ले रही है। यहां आनेवाला कमोबेश हर विजिटर्स कुछ न कुछ सामान जरूर परचेज कर रहा है। हम ये कह सकते हैं कि क्या आम और क्या खास, हर किसी को यह एक्सपो खरीदारी का बेहतरीन मौका दे रहा है। व्यापारिक मेले में लोगों के खान-पान का भी इंतजाम है। यहां का फूड कोर्ट सबसे ज्यादा डिमांड में है। विजिटर्स यहां अपनी पसंद के जायका का लुत्फ उठाने पहुंच रहे हैैं।
एक्सपो में स्टॉल धारकों ने जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने स्टॉल को बेहद खूबसूरती से सजाया है। शनिवार को भी लोगों ने रात के ग्यारह बजे तक खरीदारी की। एक्सपो के पीआरओ वरुण जलान ने बताया कि इस बार एक्स्पो में थाईलैंड और अफगानिस्तान का स्टाल आकर्षण का केंद्र बना जो एक्सपो की कामयाबी को दर्शाता है। मिडनाइट बाजार से पहले दिन में जेसीआई सदस्यों की ओर से कई प्रकार की प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमें हेल्दी बेबी शो, जिसकी बेस्ट मॉम की विजेता रही इतिशा मल्होत्रा, और बेस्ट बेबी के विजेता रहे बेअंत मिड्ढा। साथ ही साथ टॉप सेफ का किताब जेसीआर ईटी निधि अग्रवाल और शालू अग्रवाल के नाम रहा और अंताक्षरी की विजेता रही स्वेता मोदी, आशा पोदार और विवेक मोदी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More