रामगढ़: जिले के गैर सरकारी विद्यालयों में हुई शुल्क वृद्धि से अभिभावक चिंतित हैं और आर्थिक तंगी झेल रहें हैं। अभिभावक बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ हो चुके हैं। विद्यालयों में शुल्क वृद्धि के विरुद्ध विभावि प्रभारी राजेश कुमार महतो के नेतृत्व में आजसू छात्र संघ ने शनिवार को रामगढ़ जिला शिक्षा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर डीएसई से एक माह के भीतर कार्रवाई करने की मांग की है। कहा गया है कि विद्यालयों में बढ़े शुल्क को नियंत्रित कर नियमानुसार शुल्क निर्धारण किया जाय। ये भी चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होगी तो आजसू आंदोलन करने को बाध्य होगी। मौके पर मनोज कुमार महतो, संदीप महतो, संजय महतो, जितेंद्र महतो, खेमलाल महतो, विकास कुमार, इंद्रनाथ महतो, मंटू कुमार आदि लोग उपस्थित थे।