दुमका: राष्ट्रीय बांस मेला कल से, उद्यमियों का लगेगा जमावड़ा

दुमका: विश्व बांस दिवस के मौके पर झारखंड की उपराजधानी दुमका में 18 और 19 सितंबर को राष्ट्रीय बांस कारीगर मेला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 10 प्रांत के अलावे छह देशों के लगभग पांच सौ उद्यमी भाग लेंगे। मेले का आयोजन ग्रीन इकॉनोमी के मकसद से किया गया है। मेले में बांस आधारित उद्योग और क्राफ्ट को बदलते जमाने के हिसाब से बदलने की कोशिश का लाइव प्रेजेंटेशन होगा। साथ ही बांस प्रोसेसिग प्लांट की प्रदर्शनी होगी। मेले में बांगलादेश, भूटान, नेपाल, नार्वे, अफगानिस्तान एवं यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई)। प्रांतों में केरल, तेलांगना, मध्यप्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, असम, छत्तीसगढ़, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार, तामिलनाडु व कर्नाटक खासतौर पर शिरकत कर रहे हैं।
वाहनों को लेकर दिशा- निर्देश जारी
आउटडोर स्टेडियम में आहूत दो दिवसीय बांस मेला (18-19) को लेकर जिले के अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने वाहनों की आवाजाही हेतु आवश्यक निर्देश जारी किया है। उनके अनुसार जामताड़ा-दुमका रोड (एमडीआर193) से आने वाले जामताड़ा जिला के वाहन विजयपुर पुल के पास वाई जंक्शन में बाएं गोविंदपूर-साहेबगंज रोड (दुमका रिंग रोड) में सीधे जाते हुए रामपूर पहुंचेंगे। वहां से दुमका की ओर जाने वाली दुमका-रामपुरहाट रोड (एनएच 114ए ) में दायीं ओर सीधे जाकर पुलिस लाईन में अपने वाहन पार्क करेंगे।
एसडीओ ने बताया कि दुमका-देवघर रोड (एनएच 114ए) से आने वाले देवघर व गोड्डा जिले के वाहन पुसारो अंडर पास के पास बाएं गोविंदपुर-साहेबगंज रोड (दुमका रिंग रोड) में सीधे जाते हुए रामपुर पहुंचेंगे। वहां से दुमका की ओर जाने वाली दुमका-रामपुर हाट रोड में दायीं ओर सीधे जाकर पुलिस लाईन में अपने वाहन पार्क करेंगे। दुमका-पाकुड़ रोड (एसएच 18) से आनेवाले पाकुड़, साहेबगंज व गोड्डा जिले के वाहन फुलो-झानो चौक (श्री अमड़ा) से बाएं गोविंदपूर-साहेबगंज रोड (दुमका रिंग रोड) में सीधे जाते हुए रामपुर मोड़ पहुंचेंगे। वहां से दुमका की ओर जाने वाली दुमका-रामपुरहाट रोड में दायीं ओर सीधे जाकर पुलिस लाईन में अपने वाहन पार्क करेंगे। एनएच 114ए) से आनेवाले वाहन सीधे पुलिस लाईन में अपने वाहन पार्क करेंगे। चार-पहिया वाहन, पुलिस लाईन से डीसी चौक जाने वाले रास्ते में मैहर गार्डेन के सामने पार्क करेंगे। दो पहिया वाहन, पुलिस लाईन से डीसी चौक जाने वाले रास्ते में मैहर गार्डेन के बगल से आउटडोर स्टेडियम जाने वाले रास्ते के बायीं ओर खाली स्थान पर पार्क करेंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More