युवा पार्टी में आएं, मजबूती मिलेगी: बाबूलाल

– सीएम बनने का मौका मिला, तो राज्यहित में काम करुंगा
दुमका: जिले के अग्रेसेन भवन में आहूत ’’विकास मित्र’’ सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री व झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मंराडी ने युवाओं को पार्टी में शामिल होने का न्यौता दिया। कहा कि पार्टी को युवा शक्ति की उर्जा मिलती है तो वे राज्य व देशहित में बेहतर काम कर सकते हैं।
श्री मंराडी ने पंचायत स्तर के विकास मित्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे का भविष्य उनके ही हाथों में है। बतौर प्रदेश के सीएम अपनी भूमिका का स्मरण दिलाते हुए उन्होंने कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में मैंने प्रदेश को विकसित करने का हर संभव प्रयास किया। यदि दोबारा मुझे यह अवसर मिलता है तो इससे भी अधिक गति के साथ झारखंड की उन्नति व विकास हेतु कृतसंकल्पित रहेंगे। उन्होंने पंचायत मित्रों से चुनाव पूर्व क्षेत्रों को बारीकियों से देखने व समझने की बात कही। कहा कि सरकार बनी तो विकास कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर झाविमो के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More