लोहरदगा: भुजाली के बल पर अपराधियों ने लूटा 2.58 लाख, दो धराया

लोहरदगा: जिले के सेन्हा में रविवार की अहले सुबह हथियारबंद अपराधियों ने भुजाली का भय दिखाकर पहले परिजनों के हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया व फिर 2 लाख 58 हजार की डकैती को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर फौरन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो अपराधियों को जेवर व मोबाइल के साथ धर दबोचा। पुलिस ने अपराधियों ने थाने में जमकर पूछताछ की है। दोनों उत्तर प्रदेश के बुलंद शहर से यहां पहुंचे थे। फिर सेन्हा-मुर्की पथ पर प्रमोद सोनी के आवास पर सुबह सात बजे डकैती कांड को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार अपराधी अशोक सोनी के पुत्र प्रमोद सोनी के घर का बाउंड्री फांदकर यहां घुसे थे।
अपराधियों की संख्या सात बतायी जाती है। पहले इन्होंने प्रमोद व उनकी पत्नी कविता को एक कमरे में ले जाकर उनके हाथ-पैर बांध दिया व फिर गोदरेज से 25 हजार नकद सहित सोने-चांदी के जेवरात व बच्चों द्वारा जमा की गई नकदी, कैमरा सहित दो मोबाइल फोन भी ले गए। यहां तक की बदमाशों ने प्रमोद की पत्नी के कान का झुमका व मंगल-सूत्र तक उतरवा लिया। बताया जा रहा है कि इन जेवरात व मोबाइल की कीमत करीबन ढाई लाख से अधिक है।
घटना की सूचना पाते ही पुलिस ने मुस्तैदी के साथ कार्रवाई आरंभ कर दी। एक कार की चेकिंग के भाग रहे दो अपराधियों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। लोहरदगा पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान मिशन चौक के पास उत्तर प्रदेश के पंजिकृत मारूति कार को रोकर उसकी सघन जांच की। इसमें डकैती के जेवरात सहित मोबाइल फोन मिल गए। फिर मारुति से निकलकर पांच अपराधी भाग गये, जिनकी गिरफ्तारी हेतु ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान जारी है। पुछताछ में धराए अपराधियों ने अपनी अंर्तरलिप्तता स्वीकार कर ली।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More