नेरोलेक पेंट कंपनी ने किया पेंटर सम्मेलन

बगोदर : नेरोलेक पेंट कंपनी के द्वारा पेंटर सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रुद्रा इंटरप्राइज़ेज बगोदर में किया गया। जिसमें कंपनी के एडवाइजर प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि जो मिस्त्री अपना रजिस्टर्ड करवाते हैं। उसे कंपनी के द्वारा पेंटर को काम के दौरान किसी भी प्रकार की घटना होने पर उन्हें मृत्यु दावा पांच लाख और स्वास्थ्य बीमा एक लाख रुपये का किया जाएगा। इसे लेकर उक्त कम्पनी का पेंट उपयोग करने के बारे में लोगो को जानकारी देने की बात कही गई। वहीं इसे लेकर आज कई पेंटरों ने अपना बीमा भी कराया। मौके पर प्रतिष्ठान के मनीष कुमार गुप्ता, कंपनी के एरिया मैनेजर शत्रुध्न प्रसाद, सदाकत अंसारी, इजहार अंसारी, अजय मिस्त्री, मजहर मिस्त्री, नीलकंठ साव, रौशन विश्वकर्मा, मंसूर अंसारी, महेश प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, समेत अन्य लोग मौजूद थे।

