रामगढ़: राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ के तत्वाधान में विश्वविद्यालय परिसर में पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2018-19 की परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में विशेष रूप से ऐसे शिक्षार्थी सम्मानित हुए, जो अपने अपने विषय में इंटरेस्ट परीक्षा पास कर पीएचडी कोर्स पूर्ण कर चुके हैं। पूर्व में व्यवहारिक परीक्षा प्रैक्टिकल एग्जाम 30 अंकों का वह अगस्त माह में संपन्न हुआ सैद्धांतिक परीक्षा जो 70 अंकों का होता है, वह गुरुवार से प्रारंभ होकर शनिवार को संपन्न हुआ परीक्षा में कुल 81 शोधकर्ताओं सम्मिलित हुए जो पीएचडी कोर्स वर्क पूरा कर चुके थे।
परीक्षा संपन्न करने में पीएचडी कोर्स वर्क के कोऑर्डिनेटर और सभी व्याख्याताओं की भूमिका सराहनीय रही विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह, प्रतिकुलाधिपति प्रो डॉ एल एन भगत, कुलपति प्रो डॉ एम रजीउद्दीन ने शोधकर्ताओं की उज्जवल भविष्य की कामना की और शोध प्रबंध तैयार करने हेतु दिशा निर्देश दिए उपायुक्त कार्यों की सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कुलसचिव डॉ निर्मल कुमार मंडल और परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार का विशेष योगदान रहा।