एक्सपो का 24वीं संस्करण 20 सितंबर से, बाइक रैली निकाली

रांची: जेसीआई के बैनर तले मेगा ट्रेड फेयर एक्सपो उत्सव 2019 लगने में अब कुछ ही दिन पेश हैं। इस बाबत इसे भव्यता देने के लिहाज से सदस्य कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक्सपो मेंले में लोगों को सभी सामग्रियों पर 5 से लेकर 50 प्रतिशत तक कि छूट दी जाएगी। गौरतलब है कि एक्सपो 20 सितंबर से 24 सितंबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में लगाया जा रहा है। शनिवार को इस बाबत एक बाइक रैली आहूत की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय थे। उन्होंने मौके पर मौजूद एक्सपो के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि मेला सफल होगा। रांचीवासियों से उन्होंने मेले में भागीदारी सुनिश्चित करने का आहवान किया। बाइक रैली मोरहाबादी से आरंभ होकर रेडियम रोड, कछहरी चौक, लालपुर चौक, एचबी रोड, मेन रोड, चर्च कॉम्प्लेक्स, ओवर ब्रिज, राजेंद्र चौक, कडरू ब्रिज, अशोक नगर, हरमू व अपर बाजार होतु वापस मोरहाबादी मैदान पहुंची। एक्सपो में इस बार एसी जर्मन हेंगर, झारखंड टूरिज्म का खास हेंगर लगेगा, पिंक हेंगर खास कर महिला उद्यमी के लिए, मिडनाइट बाजार, हाट बाजार, फूड जोन व बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क आकर्षण का केंद्र होगा।
प्रवेश शुल्क मात्र 10 रूपये होगा। इसमें राजधानी के 48 प्रतिष्ठानों के डिस्काउंट बुकलेट मिलेंगे। एक्सपो में मारुती, एमजी, टाटा मोटर्स, हुंडई, नेक्सा, टोयोटा, हीरो, के.टी.एम, हीरो इलेक्ट्रिक, बजाज, हल्दीराम, जिंदल, गोदरेज, एलजी, विकाविंडोज, जल सेनेटरी जैसे कई बड़े ब्रांड के स्टाल में शॉपिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है। उत्सव सुबह 11 बजे से रात्रि 9 बजे तक जारी रहेगा। एक्सपो में 250 से भी ज्यादा स्टाल लगने वाले है, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, जयपुर, जमशेदपुर, धनबाद, रांची के साथ- साथ अफगानिस्तान, थाईलैंड से स्टाल लगने वाले है, जिसमे इलेक्ट्रॉनिक्स, साज सज्जा, वाहन, फर्नीचर, मोबाइल, कपडे, किचन सामग्री, इत्यादि के सामान एक ही छत के निचे उपलब्ध होंगे ।
इस वर्ष जेसीआई द्वारा प्राइड ऑफ रांची प्रतियोगिता रखी गई है जिसमे रांची के पुराने व्यवसायियों को सम्मानित किया जाएगा। तंबोला नाईट का आयोजन 23 सितंबर को शाम 6 बजे होगा। इसके अलावे रोजना कई प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। हेल्दी बेबी शो, डांस कम्पटीशन, टॉप शेफ, अंताक्षरी, डॉग शो, फैंसी ड्रेस, वॉइस ऑफ एक्सपो व अन्य के अब तक शहर में कुल 50 होर्डिंग लगाए जा चुके हैं। संयोजक अभिषेक मोदी, शुभम बुधिया व अभिषेक जालान हैं। कार्यक्रम में जेसीआई प्रेसीडेंट राकेश जैन, सचिव सौरभ शाह, एक्सपो संयोजक निखिल मोदी, एक्सपो सह संयोजक प्रतीक जैन, अमित खोवाल, अनंत जैन, नारायण मुरारका, अनिल अग्रवाल, सुशिल केडिया, सिद्धार्थ जैस्वाल, अतुल मोदी, देवेश जैन, नटवर बाजोरिया, शिवि तनेजा व रवि अग्रवाल मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More