रांची: सिल्ली प्रखंड के रामपुर जोन के गांव में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान आजसू सुप्रीमो सह प्रदेश के पूर्व मंत्री सुदेश महतो ने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ यदि राजनीति हो, तो इससे ना सिर्फ सफलता मिलती है, बल्कि विकास भी किया जा सकता है। यह आनेवाली पीढ़ियों को एक बेहतर शिक्षा दे सकेगी।
जनसंवाद लोधमु आम बागान सहित कुतरु असुर कोड़ा कुटाम में आहूत किये गये थे। श्री महतो ने कहा कि क्षेत्र के हर घर में शुद्ध पानी व खेत में सालों भर सिचाई के लिए पानी पहुंचाने की हमारी तैयारी है। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव के विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी। उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। आजसू प्रमुख ने इन्हें आश्वस्त किया कि समस्याओं को दूर किया जाएगा। गांव में निर्बाध रूप से पानी आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए क्षेत्र में सर्वे चल रहा है। जनसंवाद में लगभग 500 से अधिक महिला समितियों के बीच दरिया कुर्सी का वितरण किया गया। देर शाम बिसरिया में 100 गैस सिलेंडर और चूल्हा वितरण किया गया।