लाभुकों को मिला चेक
रांची: हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस एचसी मिश्रा ने आज राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया। इस खास मौके पर जस्टिस एके सिंह, जस्टिस एबी सिंह भी मौजूद थे। जस्टिस मिश्रा ने इस मौके पर करीब 14 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति बांटी। उन्होंने इस बाबत कहा कि लोक अदालत लंबित मामलों को जल्द से जल्द निपटाने का सशख्त माध्यम है। इसमें दोनों पार्टी की ही जीत होती है। उन्होंने लोक अदालत में एक पारिवारिक विवाद को सुलझाए जाने पर न्यायिक पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
इस बाबत पार्टीशन शूट के एक मामले के लाभुकों को 1 करोड़ 20 लाख का चेक प्रदान किए। कुल 6 लोगों को 20-20 लाख का चेक दिया गया। वर्ष 2013 में दर्ज हुआ था मामला। डालसा में मध्यस्थता के माध्यम से मामला सुलझा। इसके अलावे 50 लाभुकों को चेक, कई स्कूली छात्रा को साइकिल, दिव्यांगों को ट्राई साइकिल दी गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में भारी भीड़ जुटी थी। पारिवारिक विवाद के तहत मामला ये था कि रांची के निवासी एक पंजाबी परिवार के भाई-बहनों में लगभग 50 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। 2013 में इसको लेकर मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन शनिवार को यह मामला लोक अदालत में 5 करोड़ रुपये में ही सलट गया। लोक अदालत के आयोजन में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार के बंदियों द्वारा बनाए गए सामानों का स्टॉल लगाया गया था। इमसें न्यायाधीशों ने खरीदारी की।
79 आश्रितों को सीसीएल का नियुक्ति पत्र
पूर्व अभियोजित व लंबित मामलों पर हाईकोर्ट के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आज 79 आश्रितों को सीसीएल की ओर से नियुक्ति पत्र दिया। इस बाबत तीन खंडीय पीठ का गठन किया गया था। इस बाबत न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी, एके सिंह, अनंत विजय सिंह सहित सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह के अलावे मुख्यालय के महाप्रबंधक (विधि) पार्थो भट्टाचार्य, महाप्रबंधक (कार्मिक व औस) उमेश सिंह, महाप्रबंधक (औसं/विधि) विजय कुमार, गौतम कुमार चौधरी, अविनाश श्रीवास्तरव सहित सीसीएल कमांड क्षेत्रों व मुख्यालय के अधिकारीगण मौजूद थे।