कोडरमा: राष्ट्रीय लोक अदालत की बैठक पर चर्चा

कोडरमा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला जज द्वितीय के प्रकोष्ठ में विधुत विभाग व उत्पाद विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला जज द्वितीय संजय कुमार सिंह ने की।
श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरुक करने की भी अपील की। मौंके पर विद्युत विभाग के सहायक अभियंता अभिषेक कुमार एवं बिजय कुमार सिंह तथा उत्पाद अवर निरीक्षक ओमप्रकाश सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More