रांची: तबरेज हत्याकांड पर लीपापोती कर रही सरकार: गोपीकांत

रांची: माकपा का आरोप है कि राज्य सरकार पर सरायकेला में हुई तबरेज अंसारी हत्याकांड में लीपापोती करने में जुटी है। पार्टी ने पूरे मामले को लेकर न्यायिक जांच कराने की वकालत की है। राज्य सचिव गोपीकांत बख्शी इस बाबत गुरुवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।
श्री बख्शी ने इस मामले में दोषी हत्यारों व अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई किये जाने की मांग की है। कहा कि 17 जून को बिजली की पोल में बांधकर मारने और प्रशासनिक लापरवाही के कारण तबरेज अंसारी की मौत 20 जून को हुई थी। उन्होंने कहा कि घटना के बाद 26 जून को पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल वहां जाकर गांव वालों और मृतक के परिजनों से पूछताछ की थी। प्रतिनिधिमंडल को जांच में बताया गया था कि चोरी के आरोप में तबरेज की पीटकर हत्या कर दी गयी थी। वारदात का वीडियो सामने आने पर उसे पुलिस ने उसे अनुसंधान हेतु जालंधर भेज दिया। फिर बगैर जांच रिर्पोट के ही चार्जशीट दाखिल कर दिया। इस पूरे प्रकरण में कुल 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था, लेकिन अब 11 नाम हैं। ऐसे में पूरे मामले की न्यायिक जांच होने के बाद ही दूध का दूध व पानी का पानी हो पाएगा।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More