रांची: अभिजीत छात्र युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष व विवेक महानगर अध्यक्ष बने

रांची: छात्र युवा शक्ति के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष अनिकेत राज ने आज अभिजीत प्रताप सिंह को रांची जिला अध्यक्ष एवं विवेक धान को ग्रामीण महानगर अध्यक्ष बनाया। नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह ने बताया कि छात्र युवा शक्ति एक सामाजिक संगठन है, जिसमें दुर्गा पूजा, छठ सहित अन्य त्योहारों में कार्यकर्ता मुस्तेदी के साथ सामाजिक सद्भाव बनाने में सहयोग करते आये हैं। इसके अलावे भी कई सामाजिक कार्य करते आये हैं। विवेक धान ने बताया कि सैकड़ों ग्रामीण और शहरी कार्यकर्ता मिल कर गरीबों को भोजन, कपड़ा वितरण जैसे कार्य करते हैं।
नई कमिटी इस प्रकार है: जिला अध्यक्ष अभिजीत प्रताप सिंह, वरीय उपाध्यक्ष विक्की ठाकुर, आदर्श सिंह, उपाध्यक्ष राहुल सिंह, आनंद मोहन झा, सचिव रत्नेश सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष विवेक धान, सचिव अशोक मिंज, तुलसी कच्छप, राजू तिग्गा, रितेश साहू, सिद्धू महली, सन्नी नायक, विनोद उरांव, विकी गोप, राजन महली, अनिल कच्छप, सूरज महली, नीरज भगत, विशाल अग्रवाल, सुमित गुप्ता, सोनू सिंह सहित कई अन्य भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More