रामगढ़: लघु सिंचाई गणना पर कार्यशाला

masalia-news-bike-set-on-fire-by-unknown-person-in-haroraydih
रामगढ़: जिला समाहरणालय सभागार में रविवार को जिले के षष्ठम लघु सिंचाई गणना हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की शुरुआत उप विकास आयुक्त संजय सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। भारत सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा आहूत इस गणना का उद्देश्य लघु सिंचाई क्षेत्र के संबंध में योजना निर्माण के दृष्टिकोण से एक व्यापक व विश्वसनीय आधारभूत आंकड़ों का संग्रहण करना है।
गणना का उद्देश्य जिले में सिंचाई में प्रयोग होने वाली सभी तरह की वाटर बॉडीज की जानकारी संग्रहित कर डेटाबेस तैयार करना भी है। प्रत्येक प्रखंड के अंचल अधिकारी द्वारा पंचायत सेवक/जनसेवक/कर्मचारी को स्थानीय उपलब्धता के अनुरूप प्रगणक के रूप में नामित कर प्रगणन का कार्य कराया जाएगा। कार्यशाला में सभी प्रगणकों को सेंसस हेतु पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षित किया गया। इसके अलावे जिले के विभिन्न प्रज्ञा केंद्र के संचालकों को सेंसस में कार्य करने के लिहाज से प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला में निदेशक डीआरडीए ज्योत्सना सिंह, सभी प्रखंडों के अंचलाधिकारी, सभी पंचायतों एवं वार्डों के प्रगणक, प्रज्ञा केंद्रों के संचालकों सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More