नावाडीह: कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास ऐसा हो कि विरोधी धराशायी हो जाएं: बाउरी

नावाडीह: डुमरी विधानसभा क्षेत्र के नावाडीह में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश के भू-राजस्व सह खेल व युवा कार्य मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड आज स्कैम झारखंड से निकल कर स्किल्ड झारखंड के रूप में विकसित हो रहा है। 2014 में भी कमल ने डुमरी में चुनाव लड़ा था व 2019 में भी कमल का निशान ही चुनाव लड़ेगा। ऐसे में कार्यकर्ताओं का जोश ऐसा होना चाहिए, कि विरोधी हमारे आत्मविश्वास को देखकर ही धराशायी हो जाएं।
बाउरी ने कहा कि कार्यकर्ता अपने काम को ईमानदारी से समय पर पूरा कर लें, तो हमारी जीत तय है। कहा कि डुमरी को विकसित डुमरी बनाने का संकल्प हम सब ने लिया है और यह कार्यकर्ताओं के दम पर पूरा भी होगा। बाउरी ने कहा कि आज भारत कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक है। यहां एक निशान व एक विधान है। लेकिन इसका ऐतिहासित पहलू अत्यंत दुखद है। भाजपा ने अपने संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को इस अधिकार के लिए खोया है। उन्होंने कहा कि पहले कश्मीर में दो निशान हुआ करता था। पहले कश्मीर जाने के लिए परमिट की जरूरत पड़ती थी। उसे खत्म करने के लिए डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अपने जान तक दे दी थी।
नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल के मात्र 100 दिन के अंदर कश्मीर से धारा 370 और 35 ए को समाप्त करने का काम किया और आज कश्मीर भारत का मुकुट बन गया है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान 2 भले ही सफलता पूर्वक स्थापित नहीं हो सका हो लेकिन हमारा प्रयास 95 प्रतिशत सफल रहा। कहा कि देश मे जो भी योजनाएं चल रही है वो सफल है। झारखंड में डबल इंजन की सरकार चल रही है। यहां सुकन्या योजना में बेटियों को पढ़ने के मौका मिल रहा है। पीएम आवास योजना के तहत दो कमरे, रसोई, बिजली, गैस, चूल्हा आदि के साथ गरीब अपने घर में गृह प्रवेश कर रहे है। राज्य में सातों दिन 24 घंटे बिलजी पहुंचाने के काम राज्य के मुखिया कर रहे है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार ने स्थानीय नीति पर केवल 14 साल राजनीति किया, लेकिन रघुवर दास ने स्थानीय नीति लागू कर यहां के युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया है। इस बाबत बोकारो जिला अध्यक्ष विनोद महतो ने कहा अन्य दल यहाँ केवल भाई-भतीजावाद में व्यस्त है। सिर्फ भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो कार्यकर्ताओं को पूर्णत तरजीत देते आयी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ते हुए कहा कि विरोधी दल के लोग क्या कह रहे है ? इससे हतास होने की जरूरत नही है। हमें अपना काम ईमानदारी से करना है। बैठक में जिला महामंत्री, निर्मल महतो, विधानसभा के संयोजक प्रशांत जयसवाल, 20 सूत्री सदस्य रणविजय, कोर कमिटी के प्रदीप, कामाख्या गिरी, दशरथ महतो सहित बड़ी संख्या में पार्टी मोर्चा के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेहरु के कारण कश्मीर भारत का नहीं हो सका:
नावाडीह प्रखंड के पिलपिलो के सामुदायिक भवन में रविवार को आहूत बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अमर बाउरी ने कहा, कि पंडित जवाहर लाल नेहरु की गलत नीतियों के कारण कश्मीर भारत का खंड नहीं बन सका था। उसी गलत नीति का विरोध करते हुए भारतीय जन संघ, जो अब भारतीय जनता पार्टी है के संस्थापक डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी ने विरोध किया व कश्मीर में बिना परमिट प्रवेश कर अपना बलिदान दे दिया। कहा कि हमने भारत की आजादी नहीं देखी थी, लेकिन भाजपा के नरेंद्र मोदी वाले नेतृत्व में कश्मीर को भारत का अंग बनते हुए देखा जो अखंड भारत के सभी लोगों के लिए गर्व का विषय है। कहा कि वर्तमान में देश भर में केंद्र की 130 योजनाएं चल रही है। राज्य में भी विकास योजनाएं आमलोगों तक पहुँच रही है। कहा कि आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है। बाउरी ने भटके हुए युवाओं ने आग्रह किया, कि वे मुख्य धारा से जुड़ जाएं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More