रामगढ़: प्रखंड के कुंदरू कला में गुरुवार को झारखंड प्रतिभा टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेत्री ममता देवी व विशिष्ट अतिथि झामुमो के जिला उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो रहे। ममता देवी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है इससे शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है, क्योंकि आप खेल के क्षेत्र में भी करियर बना सकते हैं ,साथ ही कहा कि खेल हमारे जीवन में पंख के समान है पंख जितने मजबूत होंगे हम उतने ही अधिक उड़ान भर सकते हैं। मुख्य रूप से कमलेश कुमार, विकास कुमार, मुकेश कुमार, पवन कुमार, अमित कुमार, दिनेश कुमार, वीरेंद्र सिंह ,शंकरलाल प्रसाद मौके पर आयोजन समिति के सदस्य हीरालाल महतो आदि लोग मौजूद थे।