जमशेदपुर: जिले के मानगो के दाई गुटटू निवासी भरत ठाकुर पर उसके पिता सरजू ठाकुर ने गुरुवार को कैंची से हमला करके उसे घायल कर दिया। इस बाबत आनन-फानन में भरत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भरत ठाकुर का कहना है कि उनके पिता अपने छोटे भाई की पत्नी को मानते हैं व उनकी पत्नी से नफरत करते हैं। इसे लेकर जब उसने पिता से बात की, तो उन्होंने कैंची से वार करके उसे घायल कर दिया। भरत के शरीर पर कैंची के कई जख्म दिखे। मौके पर पंहुची पुलिस टीम ने ही पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया।