रांची: लालू के बलतोड़ की सर्जरी

रांची: चारा घोटाले में सजायाफ्ता व बीमारी से ग्रसित होकर रिम्स में भर्ती बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद केे कमर के नीचे हुये बलतोड़ का सर्जरी किया गया है। बताया जा रहा है कि उनके घाव में मवाद आ रहा था व इसके दर्द से परेशान थे। आखिरकार उनका इलाज कर रहे डाॅ डीके झा ने छोटी सर्जरी करने का निर्णय लिया।

सर्जरी विभाग क डाॅ संदीप ने श्री यादव के मवाद को साफ कर दिया। उनका घाव सूखने के लिए एंटीबायोटिक दवाई दी जा रही है। आपको बता दें कि इससे पूर्व भी लालू को बलतोड़ हो चुका है। उनका रक्तचाप भी कम-अधिक हो रहा है। बीपी के कारण चिकित्सक लगातार उनकी मोनिटरिंग कर रहे हैं। तीन बार बीपी जांची जा रही है। उनके खाने में कम नमक के साथ संयमित भोजन दी जा रही है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More