लोहरदगा: विधायक पहुंचे जनता के पास, पूछी समस्या

लोहरदगा: स्थानीय विधायक सुखदेव भगत बुधवार को लोहरदगा नगर परिषद् क्षेत्र के नवाड़ीपाड़ा का दौरा कर वहां के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस बाबत लोगों ने उन्हें बताया कि यहां एक तालाब है, लेकिन उसकी सीढ़ी नहीं होने से सार्वजनिक उपयोग नहीं हो पाता है। लोगों ने उनसे सीढ़ी निर्माण कराने, आने-जाने के रास्ता को पीसीसी कराने, डीप बोरिंग कराने व प्रधानमंत्री आवास योजना के बाबत आ रही परेशानियों को बताते हुये उसके निदान की मांग की।
समस्याओं को सुनने के बाद विधायक ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो इसके लिए वे प्रयासरत है और प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निदान किया जा रहा है। आप लोगों द्वारा बताये गये समस्याओं को वे प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का प्रयास करेंगे। कहा कि हम सबों को मिलकर नगर परिषद क्षेत्र को बेहतर बनाना है शहर में नियमित रूप से जलापूर्ति कराने के लिए संवेदक को निर्देश दिया गया है। अभी नगर परिषद क्षेत्र के कई स्थान पर बल्ब खराब हैं।
इस बाबत जनता की परेशानी को देखते हुये संवेदक को जल्द से जल्द भैपर व बल्ब लगाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि संवेदक इस बाबत उदासीन हैं। कहा कि जल्द से सभी कार्य को दुरुस्त किया जाएगा। विधायक ने स्थानीय समस्याओं का निरीक्षण भी किया। मौके पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित सिन्हा, विक्रम उरांव, धनंजय काश्यकार, संजय महतो, सतीश रंजन, सोनू कुमार, अमित, मुकेश, चंदन सिंह, सूरज उरांव, दुर्गा उरांव, विकास उरांव, अंकित कुमार, रविंदर उरांव, दीपक राम, दिनेश राम, राज कपूर उरांव, मीनू देवी, सविता देवी, बेबी देवी, कृष्णा उरांव, संध्या देवी, सहित आस-पास के लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More