कोडरमा: रामेश्वर उरांव को प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर हर्ष

कोडरमा: झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर उरांव को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने का कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया है। साथ ही कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में केशव महतो कमलेश, इरफान अंसारी, संजय लाल पासवान, मानस सिन्हा एवं राजेश ठाकुर के मनोनयन पर कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह सह प्रभारी उमंग सिंघर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
कहा कि श्री उरांव को अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा प्रमुख लीलावती देवी तुलसी मोदी आशीष पांडे, राम लखन पासवान, रवि शंकर यादव, महिला अध्यक्षा बेबी सिन्हा, लीलावती मेहता, नारायण वर्णवाल, युवा नेता सईद नसीम, राजेश यादव,संजय सेठ, प्रवक्ता संजय शर्मा गणेश स्वर्णकार, अरविंद सेठ, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार, राम विनोद राम, अनिल यादव, राजू सिंह, फहीम खान, अरुण सिंह, विजय सिंह, भागीरथ पासवान, फैयाज कैसर, विकास सिन्हा, भोला दास, वासिफ बख्तावर, खान वसीम अहमद खान, अनंत मेहता, साउथ खान व मीडिया प्रभारी जहीरूद्दीन सहित जिले के सभी कांग्रेसजनों ने हर्ष जताया है ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More