बोकारो: जिले के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री समरेश सिंह की तबीयत रविवार को देर शाम अचानक खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बतायी जा रही है। उनके यूरिन में इंफेक्शन बताया जा रहा है। चिकित्सको के मुताबिक जांच हालात ठीक है व जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। श्री सिंह से मिलने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमर बाउरी भी अस्पताल पहुँचकर उनका हाल जाना। बाद में बताया कि दादा ठीक हैं।