हेल्थकेयर रनिंग कार्यक्रम संपन्न
रामगढ: आजसू जिला कार्यालय रामगढ़ के प्रांगण में शनिवार को आजसू के सहयोग से मेडाॅल संस्था द्वारा हेल्थकेयर रनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस बाबत आहूत जांच शिविर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मौजूद थे। विशिष्ट अतिथि आजसू के केंद्रीय सह-कोषाध्यक्ष व चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष विमल बुधिया, नगर सचिव नीरज मंडल ,जिला सह सचिव पंकज बर्नवाल, अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान मौजूद थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नाडाॅल संस्था के रीजनल मैनेजर आनंद विजय, राजीव कुमार, शहनाज खान, केजन, चेतन, प्रकाश हरिओम, तहमिद, वशिष्ठ, भरत, राहुल, परवेज, अभिषेक, अनिल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर सांसद ने कहा कि मेडाॅल संस्था द्वारा आहूत जांच शिविर से आमजन को लाभ मिलेगा। सभी जांच का मूल्य 7 हजार है, लेकिन संस्था महज 640 रुपये में इसकी सुविधा उपलब्ध करा रही है। इसे आसानी से समझा जा सकता है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिकाधिक संख्या में इसका लाभ उठाएं। मौके पर दिनेश स्टील, कुलदीप वर्मा, जनार्दन राम, आकाश यादव, मनीष गोयल, टेनी सिंह, कैलाश रजक, राकेश शाह, महेश मालाकार, लल्लू शर्मा ,गंगा भगत, पिंटू दत्ता, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।