रामगढ़: हर हाल में पेंशन लेंगे: डॉ सुनील

रामगढ: पुरानी पेंशन बहाल किये जाने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन किया जा रहा है। इस बाबत एक सितंबर को पेंशन के समर्थन में सभी जिला मुख्यालयों में एकदिवसीय समर्थन कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। इसी मद्देनजर जिला कार्यकारणी की एक अहम बैठक आज डॉ सुनील कुमार कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसका संचालन श्याम किशोर महतो व धन्यवाद ज्ञापन अनुज खत्री ने दिया।
निर्णय लिया गया कि आंदोलन को सफल बनोन के लिहाज से सभी पूरी एकजुटता के साथ इसका साथ देंगे। राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में हुई बैठक में शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, डाक विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, पथ निर्माण विभाग, चिकित्सा विभाग, डाक विभाग सहित हर विभागीय कर्मियों की बैठक की गई। इसमें सर्मसम्मति से पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल रखने के लिए लड़ाई जारी रखने का निर्णय लिया गया।
आंदोलन की सफलता हेतु प्रखंड के सभी पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेवारी सौंपी गई। इसमें दुलमी से बुद्धदेव मुंडा, अमित गिरी, चितरपुर से शंकर तिवारी, राजदीप कुमार, रविंद्र कुमार महतो, गोला से ऋषि पाल महतो, कुलदीप महतो, रूपनाथ महतो ,पतरातू से अनुज खत्री, मुकुल प्रसाद, सीताराम साव, मांडू से अजीत मिश्रा, तीरथ प्रसाद, रंजन देव मेहता, रामगढ़ से जत्रु महतो, विनीता सिंह, श्याम किशोर महतो शामिल हैं। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पन्नालाल राम व विशिष्ट अतिथि रविंद्र कुमार प्रसाद मौजूद थे। इन्होंने कहा कि पेंशन हर हाल में लेकर रहेंगे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More