देवघर की पहली महिला उपायुक्त नैंसी ने शुरु की पारी

देवघर: साहिबगंज में उप विकास आयुक्त के पद पर कार्यरत नैंसी सहाय ने शनिवार को बतौर महिला उपायुक्त के तौर पर देवघर में अपनी पहली पारी का आगाज किया। उन्होंने अपनी नई जवाबदेही संभालने से पूर्व बाबा बैद्यनाथ के कर चरणों में मत्था टेककर आशीर्वाद ग्रहण किया। इसके बाद समाहरणालय कक्ष में निवर्तमान उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा से विधिवत पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि पूरी सकारात्मक सोच के साथ जिला में विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम करुंगी।
नैंसी सहाय ने कहा कि मुझे सभी का सहयोग चाहिए। कहा कि बतौर उपायुक्त यह मेरी देवघर और राज्य में पहली पोस्टिंग है। एक सकारात्मक सोच के साथ यहां आई हूं। देवघर के राष्ट्रीय पहचान को देखते हुए उसी अनुरुप यहां काम किया जाएगा। कहा कि इस जिले में पहली महिला उपायुक्त होने का मुझे गर्व है। बाबा के आशीर्वाद व सभी के सहयोग से पूरी ताकत के साथ अपनी जवाबदेही निभाने का प्रयास करुंगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More